क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
यूजीसी नेट फेज 2 के अंतर्गत कुल 64 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। 33 विषयों के लिए फेज-1 की परीक्षा को जुलाई महीने में आयोजित किया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को 03 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें कोई भी नकारात्मक अंकण नहीं होगा।
प्रवेश पत्र हो चुके हैं जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बीते 17 सितंबर, 2022 को यूजीसी नेट फेज-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।