फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2022 Application Fee: आज यूजीसी नेट के आवेदन शुल्क जमा करने का आखिरी दिन, यहां पढ़ें पूरी खबर

Wed, 18 Jan 2023 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET JRF 2023: यूजीसी नेट जेआरफ के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके लिए आवेदन शुल्क जमा करने का आज आखिरी मौका है।  
विज्ञापन
यूजीसी नेट-जेआरएफ 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET JRF December 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने का आज यानी 18 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। एनटीएन ने यूजीसी नेट के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने खुद को पंजीकृत किया है वे आज ही ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

UGC NET JRF  Correction Window 19 से करेक्शन विंडो

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार आज रात 11:50 बजे तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। यह भी कहा गया है कि यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो कल, 19 जनवरी, 2023 से खुलेगी।
उम्मीदवार ध्यान दें कि करेक्शन विंडो 20 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को अपने यूजीसी नेट फॉर्म में अपने विवरणों को एडिट करने की अनुमति होगी, जिससे कि उनके परीक्षा शहर की पर्चियों और प्रवेश पत्रों पर जारी की गई जानकारी सही से दर्ज हो सके। एनटीए 21 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक UGC NET 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। यूजीसी और एनटीए द्वारा जल्द ही परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा।  

UGC NET JRF इन विषयों के लिए होगी परीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर' और JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए UGC-NET दिसंबर 2022 आयोजित करेगी।
विज्ञापन

यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। UGC द्वारा NTA को UGC NET के संचालन के लिए जिम्मा सौंपा गया है।  उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें