कोविड-19 की वजह से जून 2021 और दिसंबर 2020 की परीक्षा एक साथ आयोजित करने का लिया फैसला
बता दें कि चरण 1 की परीक्षा 20 नवंबर, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 और दिसंबर 1, 3, 4 और 5 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। यूजीसी-नेट हर साल दो बार आयोजित किया जाता है। हालांकि इस बार कोविड-19 के मद्देनजर दिसंबर 2020 UGC-NET के स्थगित होने के कारण, जून 2021 UGC-NET के कार्यक्रम में देरी हुई है। यूजीसी-नेट परीक्षा चक्रों को नियमित करने के लिए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी की सहमति से, यूजीसी-नेट के दिसंबर 2020 और जून 2021 के दोनों चक्रों का विलय कर दिया है ताकि उन्हें सीबीटी मोड में एक साथ आयोजित किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर
यूजीसी-नेट 2021 फेज 2 का शेड्यूल देख सकते हैं।