फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021 : 02 मई से होगी यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

Tue, 02 Feb 2021 03:22 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होगी परीक्षा
  • सुबह 09 से 12 और दोपहर 03 से शाम 06 बजे के बीच होंगे दोनों पेपर 
विज्ञापन
1 of 4
UGC Net 2021: यूजीसी नेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UGC NET 2021 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने वर्ष 2021 के यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से इस बार यूजीसी नेट परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 चरण में यानी मई माह के 11 दिन में होगी। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। ये सुबह और दोपहर यानी दो पारियों में होंगे।

परीक्षा में पहला पेपर सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, टीचिंग और जनरल रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। यानी अभ्यर्थी 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा असिस्टेंट लेक्चररशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि इस बार एनटीए जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित करेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
UGC Net 2021: रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
डॉ निशंक ने विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता एवं सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को 02 फरवरी, 2021 से शुरू कर दिया गया है। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 02 मार्च है। आवेदन फीस 03 मार्च तक जमा की जा सकती है।  
विज्ञापन

3 of 4
UGC Net 2021: एनटीए, यूजीसी, नेट, JRF - फोटो : ugc net nta
यूजीसी नेट परीक्षा की पहली पारी सुबह 09-12 बजे तक और तथा दूसरी पारी दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होती है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। दोनों पारियों में परीक्षा कुल 3-3 घंटे की होगी। यूजीसी नेट परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
UGC Net 2021: यूजीसी नेट परीक्षा 2021 - फोटो : social media
जबकि दूसरा प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीटी विधि से किया जाएगा यानी यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें