फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021 Kannada Paper: यूजीसी नेट 2021 कन्नड़ पेपर फिर से होगा, एनटीए ने लिया फैसला, जाने कब होगी परीक्षा?

Tue, 28 Dec 2021 07:37 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने यूजीसी नेट 2021 कन्नड़ पेपर को फिर से कराने का फैसला किया है। 26 दिसंबर, 2021 को तकनीकी दिक्कतों के कारण विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पेपर आयोजित नहीं हो सका था। 
विज्ञापन
NTA reschedules UGC NET 2021 Kannada Paper - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2021 के कन्नड़ पेपर को दोबारा कराने का फैसला किया है। एनटीए ने इस मामले में अधिसूचना जारी करते हुए  कहा कि कन्नड़ पेपर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा कुछ केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के कारण आयोजित नहीं की जा सकी। उन सभी उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और निर्धारित तिथि पर परीक्षा का आयोजन बहुत जल्द ही किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in व ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। परीक्षा को लेकर एनटीए की तरफ से जल्द ही सूचना दी जाएगी और उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयार रहें और अभ्यास करते रहें। 

दोबारा जारी होगा प्रवेश पत्र

एनटीए के फैसले से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है, जो परीक्षा आयोजन न होने से प्रभावित हुए। एनटीए ने अपने नोटिस में जानकारी दी है कि प्रभाविक उन उम्मीदवारों के लिए संशोधित प्रवेश पत्र के साथ पुनर्निर्धारित परीक्षा की संशोधित तिथि जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 26 दिसंबर, 2021 को (शिफ्ट -1) की सीबीटी मोड में "कन्नड़" विषय की यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा को आयोजित किया जाना था। लेकिन परीक्षा तिथि के दिन, कुछ केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें होने के कारण, निर्धारित परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। 

एनटीए से कर सकते हैं संपर्क

उम्मीदवारों को पेपर से जुड़े किसी भी मामले पर या कुछ भी जानकारी परीक्षा को लेकर प्राप्त करनी है, या वह किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, एनटीए हेल्प डेस्क के फोन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संदेश भेज सकते हैं। यूजीसी नेट का चरण-2 की परीक्षाएं 27 दिसंबर को समाप्त हो चुकी हैं। यूजीसी नेट के तीसरा चरण की परीक्षा 4 और 5 जनवरी, 2022 को होगी। इस चरण के लिए प्रवेश पत्र अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें