फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2018: आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

Thu, 05 Apr 2018 12:59 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आवेदन का आज आखिरी दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह तत्काल कर लें। 
विज्ञापन


इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। यूजीसी नेट का आयोजन देशभर में आठ जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए छह मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल रखी गई है। जो अभ्यर्थी पांच अप्रैल तक आवेदन कर लेंगे, वह छह अप्रैल तक शुल्क जमा करा सकते हैं। 

इसके बाद 25 अप्रैल से पांच मई तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा। जिनके आवेदन में किसी कारणवश गड़बड़ी हो गई होगी, वह इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जून के तीसरे सप्ताह में यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीएसई की ओर से इस परीक्षा का आयोजन आठ जुलाई को किया जाएगा। गौरतलब है कि जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए उम्र सीमा बढ़ाकर 28 से 30 साल कर दी गई है।
विज्ञापन


वेबसाइट: cbsenet.nic.in

फीस सब्मिशन की तारीख: 6 अप्रैल, (बैंक चालान से होगी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें