फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग आज विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को जारी कर सकता है नए दिशा-निर्देश

Thu, 02 Jul 2020 02:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UGC
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC ) आज विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को परीक्षाओं से संबंधित नए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कुछ दिन पहले यूजीसी से परीक्षाओं के आयोजन एवं  शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी पुराने गाइडलाइन पर विचार करने के लिए कहा था। विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी और अभिभावक पहले से ही यूजीसी से परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढें-गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन



विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छात्रों की जिंदगी को संकट में नहीं डाला जा सकता। यूजीसी ने मई में अपने गाइडलाइन में संशोधन किया था। उस वक्त विश्वविद्यालयों के आखिरी वर्ष की परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसमें कॉलेजों ओर विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वे अंतिम वर्ष/ सत्र की परीक्षाओं को ही आयोजित करवाएं। बाकी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पदोन्नति के जरिए अगली कक्षा में डालें। इस बीच गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने यूजीसी को पत्र लिखकर परीक्षाएं रद्द कर पिछले सेमेस्टर की परीक्षा या मेरिट के आधार पर रिजल्ट जारी करनवाने की मांग की है।  पंजाब सरकार ने भी विश्वविद्यालयों की सभी परीक्षाओं को 15 जुलाई तक स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें