फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: लॉकडाउन में स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं हुईं

Thu, 02 Jul 2020 02:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिजोरम में बुधवार को तालाबंदी के दौरान स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं हुईं। ये परीक्षाएं सामाजिक दूरी और कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुई आयोजित की गई। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोपहर दस बजे से लेकर एक बजे तक बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षा का आयोजन किया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 79 केंद्रों पर किया। जबकि, दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 11 केंद्रों पर किया गया। बारवीं कक्षा के कुल 7,026 छात्रों ने अर्थशास्र, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और होम साइंस विषय के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। कंप्यूटर साइंस और होम साइंस की परीक्षा का आयोजन आज हुआ है। अर्थशास्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए कुल 4,939 छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें