फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Warning: यूजीसी ने इस यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, दाखिला लेने जा रहे हैं तो पढ़ लें यह एडवाइजरी

Tue, 19 Jul 2022 06:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC Fake University Alert: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस साल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जाने वाले विद्यार्थियों को चेताया है। यूजीसी ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे स्व घोषित विश्वविद्यालयों यानी सेल्फ स्टाइल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से बचे।
विज्ञापन
UGC Fake University Alert - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Admission 2022 UGC Fake University Alert: यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस साल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने जाने वाले विद्यार्थियों को चेताया है। यूजीसी ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे स्व घोषित विश्वविद्यालयों यानी सेल्फ स्टाइल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से बचे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सावधान: यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, जानिए आपके यहां कौनसा है

इस संबंध में आयोग ने परामर्श जारी किया है कि विद्यार्थियों को डिजिटल यूनिवर्सिटी ऑफ स्किल रिसर्जेंस, वर्धा, महाराष्ट्र में दाखिला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह स्व घोषित विश्वविद्यालय है। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से मान्यता प्रदान नहीं की गई है।  

यह भी पढ़ें : UGC Admission Warning: पेरियार विश्वविद्यालय में दाखिलों को लेकर यूजीसी की चेतावनी, कहा- ODL की मान्यता नहीं

यूजीसी सचिव की ओर से जारी परामर्श


पेरियार विश्वविद्यालय का ओडीएल भी मान्य नहीं

इससे पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों को तमिलनाडु में पेरियार यूनिवर्सिटी (Periyar University) में एडमिशन को लेकर चेतावनी जारी की थी। यूजीसी ने चेतावनी परामर्श में कहा कि आयोग पेरियार विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाने वाले दूरस्थ शिक्षा (ODL) पाठ्यक्रमों को मान्यता नहीं देता है। इसलिए, छात्र इस विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा (ODL) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर सचेत रहें। 

यूजीसी ने जारी की थी फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने 24 'स्वयंभू' संस्थानों को फर्जी घोषित किया हुआ है जबकि दो और संस्थानों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। हालांकि, अभी इनके खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आठ ऐसे फर्जी विश्वविद्यालय

यूजीसी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आठ ऐसे फर्जी विश्वविद्यालय हैं। इनकी सूची निम्नानुसार है- 
  1. वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी; 
  2. महिला ग्राम विद्यापीठ, इलाहाबाद; 
  3. गांधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद; 
  4. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर;
  5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़;
  6. उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, मथुरा;
  7. महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
  8. इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, नोएडा
 
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में चल रहे हैं ये सात फर्जी विश्वविद्यालय

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर भी ऐसे संस्थानों से मुक्त नहीं हैं। यहां भी सात यूनिवर्सिटी ऐसी हैं जो फर्जी हैं और यूजीसी के मानक नियमों का उल्लंघन कर रही हैं-
  
  1. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  2. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
  3. व्यावसायिक विश्वविद्यालय
  4. एडीआर केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय
  5. भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग संस्थान
  6. विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय
  7. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें