एआईसीटीई की मंजूरी की आवश्यकता
यूजीसी के अनुसार, विश्वविद्यालयों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर एप्लीकेशन, ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे विषयों में UG, PG या PG डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू करने के लिए AICTE से पूर्व अनुमोदन या NOC की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालयों को ऐसे पाठ्यक्रम चलाने के लिए अभी भी AICTE की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी।
किन क्षेत्रों में ओडीएल कोर्स की अनुमति नहीं?
यूजीसी नियमों के मुताबिक, कुछ पेशेवर और तकनीकी कोर्स को ओडीएलमोड में चलाने की अनुमति नहीं है। इनमें शामिल हैं:
- इंजीनियरिंग, चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, नर्सिंग, वास्तुकला, फिजियोथेरेपी
- कृषि, होटल मैनेजमेंट और पाक कला प्रबंधन (Culinary Management)