फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी: फैशन और स्पोर्ट्स में इस साल से नए डिग्री प्रोग्राम, गजट नोटिफिकेशन जारी

Sun, 27 Mar 2022 05:34 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, नई दिल्ली।

सार

यूजीसी ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, स्पोर्ट्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में नौ नए डिग्री प्रोग्राम को जोड़ा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो रजनीश जैन की ओर से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखकर इसे आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू करने का निर्देश दिया है। इन नये जमाने के डिग्री प्रोग्राम को शुरू करने की जानकारी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों, शिक्षकों तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
यूजीसी ने नौ नए डिग्री प्रोग्राम को दी मंजूरी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन, अर्बन और स्पोर्ट्स क्षेत्रों में मांग और रोजगार के बढ़ते अवसरों को देखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से नौ नए डिग्री प्रोग्राम जुड़ रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, स्पोर्ट्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में नौ नये डिग्री प्रोग्राम को जोड़ा है। इसके लिए आयोग ने गजट नोटिफिकेशन भी कर दिया है। खास बात यह है कि इन सभी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो रजनीश जैन की ओर से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखकर इसे आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू करने का निर्देश दिया है। इन नये जमाने के डिग्री प्रोग्राम को शुरू करने की जानकारी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों, शिक्षकों तक पहुंचानी होगी। इसकी सूचना वेबसाइट और कैंपस नोटिस बोर्ड में देनी होगी। दरअसल, स्मार्ट सिटी, शहरीकरण और नए शहरों के बनने के साथ ही इस एरिया में विशेषज्ञों की जरूरत को देखते  अर्बन डिजाइन में पेशेवरों की जरूरत है।

वहीं, स्पोर्ट्स अब एक नया उभरता रोजगार देने वाला क्षेत्र हैं। इसके अलावा फैशन क्षेत्र में दुनिया में सबसे बड़ा मार्केट हब है। इसमें रोजगार के बेहतर मौके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बीओटी अब साढ़े चार साल की होगी
यूजीसी की अधिसूचना के मुताबिक, बैचलर ऑफ आक्यूपेशनल थेरेपी (बीओटी) अब चार के बजाय साढ़े चार की होगी। इसमें दाखिले के लिए योग्यता 12वीं कक्षा पास रहेगी। इसके अलावा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) अब सभी विश्वविद्यालयों में एक समान तीन की बजाय दो साल की होगी। इसमें किसी भी स्ट्रीम के छात्र एमसीए प्रोग्राम में दाखिला लेते हैं तो उनके लिए भी डिग्री की अवधि दो साल होगी।
विज्ञापन


यह है नए डिग्री प्रोग्राम
डिग्री का नाम-  अवधि- प्रवेश अर्हता
-बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट( बीएसएम) -तीन वर्षीय- 12वीं कक्षा 
-मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट(एमएसएम)-दो वर्षीय-बैचलर्स
-बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस(बीएसएस)- तीन वर्षीय-12वीं कक्षा 
-मास्टर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस(एमएसएस)-दो वर्षीय- बैचलर्स
-बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी( बीएफटेक) -चार वर्षीय-12वीं कक्षा 
-मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी(एमएफटेक) -दो वर्षीय-बैचलर्स
-मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेट( एमएफएम)-दो वर्षीय-बैचलर्स
-बैचलर ऑफ अर्बन डिजाइन(बीयूडी)-12वीं कक्षा 
-मास्टर ऑफ अर्बन डिजाइन(एमयूडी) -बैचलर्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें