जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के चार नए विभागों के लिए 28 शिक्षण पदों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मंजूरी दे दी है। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में चार विभाग (विदेशी भाषाओं, जलवायु परिवर्तन, अस्पताल प्रबंधन और डिजाइन) शुरू किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए सैमसंग दे रहा है 2 लाख की स्कॉलरशिप
नए विभागों में शिक्षकों की भर्तियों के लिए विश्वविद्यालय ने यूजीसी से अनुरोध किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए यूजीसी ने प्रत्येक विभाग में सात पदों को मंजूरी दी है। इसमें एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार सहायक प्रोफेसर शामिल हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय के 99वें स्थापना दिवस समारोह पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रों नजमा अख्तर ने चार नए विभाग खोलने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें : इस राज्य के लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव, अब दोगुना देना होगा परीक्षा शुल्क
इन कोर्सेज को मंजूरी देने के लिए प्रो अख्तर ने यूजीसी का धन्यवाद किया और कहा कि ये नए कोर्सेज छात्रों को बाज़ार में उपलब्ध रोज़गार के अवसरों के लिए तैयार करने में मददगार साबित होंगे। भविष्य में हम विश्वविद्यालय में इसी तरह के और पाठ्यक्रम भी लाने की योजना बना रहे हैं।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।