फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य के लोक सेवा आयोग ने किया बड़ा बदलाव, अब दोगुना देना होगा परीक्षा शुल्क

Sat, 16 Nov 2019 04:22 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mppsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी ऑनलाइन परीक्षाओं की फीस दोगुनी कर दी है। इससे सभी उम्मीदवारों की परेशानियां बढ़ गई है। अब अनराक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की फीस 1200 रुपये से बढ़ाकर सीधे 2500 रुपये कर दी गई है और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये की जगह 1250 रुपये चुकाने होंगे।   

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें : भारत में प्रिंस चार्ल्स: जानें दुनिया के सबसे चर्चित शाही परिवार के अजीब नियम

बढ़ी हुई फीस दरें लागू कर दी गई है। हाल ही में सहायक संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास (क्षेत्र एवं विस्तार) की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों नई दरों के हिसाब से फीस का भुगतान करना पड़ेगा। सहायक संचालक किसान कल्याण एंव कृषि विकास के लिए 37 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2019 है। फीस में बढ़ोतरी के बाद उम्मीदवार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें : Higher Education: इस कोर्स में सबसे ज्यादा रुचि रखती हैं लड़कियां, रिपोर्ट में खुलासा

पीएससी ने फीस बढ़ी हुई दरें लागू तो कर दी है, पर अब तक इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी है।  लोक सेवा आयोग को कम से कम फीस बढ़ाने के क्राइटेरिया का बारे में तो उम्मीदवारों को जानकारी देनी चाहिए। पीएससी ने फीस बढ़ाने की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी नहीं दी है। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें