भारत में रोजगार या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे
परामर्श अधिसूचना में कहा गया है कि सभी भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करें। अगर भारत का कोई भी नागरिक/ प्रवासी नागरिक जो पाकिस्तान के किसी भी डिग्री कॉलेज/ शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेना चाहता है तो ऐसा करने के बाद पाकिस्तान में प्राप्त शैक्षिक योग्यता के आधार पर वह भारत में रोजगार या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होगा।
पीओके को लेकर भी जारी हुई थी चेतावनी
हालांकि, प्रवासी और उनके बच्चे, जिन्होंने पाकिस्तान में उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल की है और जिन्हें भारत द्वारा नागरिकता प्रदान की गई है, गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के बाद भारत में रोजगार पाने के पात्र होंगे। एडवाइजरी जारी करने के पीछे के कारण पर अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इससे पहले यूजीसी ने 2019 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित संस्थानों में दाखिला लेने के खिलाफ भी चेतावनी जारी की थी।