फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना मुक्त गांवों में फिर से स्कूल खोलने की तैयारी, ठाकरे ने शिक्षा विभाग को दिए आदेश

Wed, 23 Jun 2021 12:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, कोरोना मुक्त गांवों में फिर से स्कूल खोलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विद्यालयों को फिर से खोलने के आदेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्कूल शिक्षा विभाग को विद्यालयों को फिर से खोलने की संभावना तलाशने को कहा है। ठाकरे द्वारा दिए गए आदेश में केवल उन्हीं गांवों में विद्यालयों को खोलने के लिए स्थिति की समीक्षा करने का कहा गया है, जहां पिछले कुछ महीनों से कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि विद्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही फिर से खोला जाए।

विज्ञापन

पहले 10वीं व 12वीं की कक्षाओं होंगी शुरू

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सीएम के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विभाग उन गांवों में कक्षाओं की सुरक्षित बहाली का पता लगाएगा जो कोरोना मुक्त हो चुके हैं। हम शुरुआम में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं फिर से खोलने की संभावना तलाशेंगे। विभाग विद्यालयों को फिर से खोलने से पहले सभी संभावित उपायों पर भी विचार करेगा। 

विज्ञापन

कोरोना की वजह से अभिभावकों को खोने वाले बच्चों का उठाएंगे खर्च

स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के उन सभी छात्रों का खर्च उठाने का प्रस्ताव रखा है, जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया है। इस फैसले की सीएम ने सराहना की और विभाग को इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट को सौंपने के लिए कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें