UCEED 2025: परीक्षा विवरण
यूसीईईडी 2025 परीक्षा 19 जनवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एकल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा 27 भारतीय शहरों में आयोजित की जाएगी। जिनमें अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, रायपुर, त्रिवेंद्रम, और विशाखापत्तनम शामिल हैं।
UCEED 2025: आरक्षण नीति
ओबीसी क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15% सीटें।
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% सीटें।
- दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए 5% सीटें सभी श्रेणियों में।
UCEED 2025: परीक्षा पैटर्न
यूसीईईडी परीक्षा में एक पेपर होगा, जो तीन घंटे का होगा और कुल 300 अंकों का होगा। यह पेपर दो भागों में बांटा जाएगा - भाग A और भाग B। दोनों भागों से प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।