14 जून तक करें ये काम
UCEED 2024 सीट आवंटन उम्मीदवार की मेरिट रैंक और कॉलेज वरीयता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए, उम्मीदवारों को 14 जून तक UCEED 2024 राउंड 3 सीट स्वीकृति शुल्क जमा करना होगा।
गौरतलब है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करता है तो उसका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा, जिसे फिर मेरिट अनुक्रम में अगले उम्मीदवार को सौंप दिया जाएगा। लिहाजा समय रहते सीट स्वीकृति शुल्क अवश्य जमा कर दें। राउंड 3 के लिए सीटें वापस लेने का विकल्प 15 से 19 जून, 2024 तक उपलब्ध रहेगा।
UCEED 2024: सीट स्वीकृति शुल्क
सीटों की पुष्टि के लिए सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य, सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर (OBC) से संबंधित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये का सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा। दूसरी ओर, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PwD) से संबंधित उम्मीदवारों को केवल 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
| श्रेणी |
सीट स्वीकृति शुल्क |
| सामान्य, सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर (OBC) |
60,000 रुपये |
| अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PwD) |
15,000 रुपये |