फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Toppers: ये रहे उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉप तीन विद्यार्थी, जानें किसने हासिल किए कितने अंक

Tue, 30 Apr 2024 01:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Topper's List 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में 89.14% बच्चे पास हुए हैं और इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने इंटर में टॉप किया है।

10वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
12वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन
UK Board Result, उत्तराखंड बोर्ड के टॉप-3 विद्यार्थी - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board 12th Result: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं में 89.14% बच्चे पास हुए हैं और इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 10वीं में प्रियांशी रावत नें टॉप किया है और 12वीं में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी टॉपर हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

Uttarakhand Board 10th Topper - फोटो : Amar ujala graphics

हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 

इस साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। जबकि, यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।

UK Board Result: प्रथम श्रेणी में कुल 40.84 प्रतिशत छात्र

  • प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 37,581 रही, जोकि कुल 40.84 प्रतिशत है।
  • द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 27,607 है, जोकि कुल 30.00 प्रतिशत है।
  • तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 226 है, जोकि कुल 0.24 प्रतिशत है।

UK Board 10th Result 2024, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपर - फोटो : Amar ujala graphics

Uttarakhand Board 10th Toppers 2024: ये रहे हाईस्कूल के टॉपर

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया है। रावत ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  • दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे हैं। जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। शिवम लड़कों में टॉपर हैं।
  • तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष ने टॉप किया है। जिन्होंने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। कुल 99.00 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।

Uttarakhand Board Result, यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

UK Board 12th Toppers 2024: यूके बोर्ड इंटर के टॉप-3,

  • इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए।
  • अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे।
  • हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां उत्तराखंड बोर्ड वाले खंड पर क्लिक करें।
  • अब यूके बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें