TS PGECET 2023 Application Registration
- फोटो : संवाद - फाइल फोटो
TS PGECET 2023 Application Registration begins: हैदराबाद स्थित जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgecet.tsche.ac.in पर 30 अप्रैल, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए TS PGECET 2023 का आयोजन तेलंगाना राज्य के विश्वविद्यालयों, संबद्ध इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर कॉलेजों में एमई /एम टेक / एम फार्मा / एम आर्क / स्नातक स्तर डी फार्मा (पीबी) के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
TS PGECET 2023 आवेदन सुधार विंडो
तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGECET 2023) के लिए आवेदक उम्मीदवार दो मई से चार मई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 29 मई से एक जून, 2023 तक आयोजित की जानी है। इसके लिए आवेदक उम्मीदवार अपने हॉल टिकट 21 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।
TS PGECET 2023 पंजीकरण शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये प्रति परीक्षा शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रति परीक्षा 600 रुपये लागू है। उम्मीदवार यदि एक से अधिक परीक्षाओं में शामिल होना चाहता है, तो उसके अनुसार अलग से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
TS PGECET 2023 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgecet.tsche.ac.in पर जाएं।
-
चरण 2: होम पेज पर TS PGECET 2023 के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
-
चरण 3: आवेदन शुल्क भुगतान' पर क्लिक करें।
-
चरण 4: विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
चरण 5: आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
-
चरण 6: विवरण भरें और पूर्वावलोकन करने के बाद सबमिट कर दें।
-
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट आउट कर लें।