परीक्षा कब हुई थी?
- 1st ईयर परीक्षा: 25 फरवरी से 17 मार्च 2026
- 2nd ईयर परीक्षा: 26 फरवरी से 18 मार्च 2026
- कुल परीक्षार्थी: लगभग 9.97 लाख
पिछले साल रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित किया गया था।
पास होने के लिए जरूरी अंक
छात्रों को पास होने के लिए हर विषय (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में कम से कम 35% अंक लाने होंगे। कुल मिलाकर भी 35% अंक जरूरी हैं। रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से लेनी होगी।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
इंटर की मार्कशीट में ये जानकारी दी जाएगी:
- छात्र का नाम
- हॉल टिकट/रोल नंबर
- परीक्षा का प्रकार
- बोर्ड का नाम
- स्ट्रीम
- कक्षा/वर्ष
- विषयवार विवरण
- हर विषय के अंक
- कुल अंक
- ग्रेड
- रिजल्ट (पास/फेल)
पिछले साल का रिजल्ट (2025)
2025 में इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 3,22,191 छात्र पास हुए थे।
- जनरल स्ट्रीम: 2,93,852 छात्र
- वोकेशनल: 28,339 छात्र
इस साल का पास प्रतिशत और टॉपर्स की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या tgbienew.cgg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर टीएस इंटर 1st या 2nd ईयर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना हॉल टिकट नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- मार्क्स चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।