फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG 2026: बच्चा है तू मेरा..., जल्द आएगी सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी; NTA ने मजेदार अंदाज में दिया संकेत

Sat, 11 Apr 2026 05:43 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET PG Answer Key 2026: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में संदेश दिया है। इसके माध्यम से एनटीए ने उत्तर कुंजी जल्द जारी करने के संकेत दिए हैं।
 
विज्ञापन
CUET PG - फोटो : X(@NTA_Exams)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET PG 2026 Answer Key: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार इन दिनों आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। इस बार यह इंतजार थोड़ा लंबा जरूर हो गया है, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसे एक अलग ही अंदाज में हल्का करने की कोशिश की है। पारंपरिक नोटिस जारी करने के बजाय एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों तक संदेश पहुंचाया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में दिया भरोसा

एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया, जिसमें लोकप्रिय फिल्म धुरंधर के किरदार जमील जमाली का डायलॉग रोचक अंदाज में पेश किया गया। वीडियो में छात्रों को संदेश दिया गया कि वे परेशान न हों और प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी की जाएगी। इस क्रिएटिव तरीके ने छात्रों का ध्यान आकर्षित किया और लंबे इंतजार के बीच थोड़ी राहत भी दी।

इसके साथ एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों की मेहनत को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और आंसर की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

क्यों महत्वपूर्ण होती है आंसर की

सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर की केवल एक औपचारिक दस्तावेज नहीं होती, बल्कि यह छात्रों के लिए अपने प्रदर्शन का पहला संकेत होती है। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

आंसर की में परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां जैसे पेपर कोड, प्रश्न आईडी, सही उत्तर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट का विवरण शामिल होता है, जो आगे की प्रक्रिया के लिए उपयोगी साबित होता है।

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि प्रतीत होती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दी जा सकती है। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क देना होगा।

विशेषज्ञों द्वारा इन आपत्तियों की समीक्षा की जाती है और सही पाए जाने पर आवश्यक संशोधन किए जाते हैं। इसके बाद अंतिम आंसर की जारी होती है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

जब आंसर की जारी होगी, तब उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया के जरिए इसे प्राप्त कर सकेंगे:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CUET PG 2026 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ के रूप में दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें