क्या रहा 11वीं का सफलता प्रतिशत?
तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 11वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 4,64,892 छात्रों ने भाग लिया था। इन छात्रों में से 2,94,378 ने परीक्षा पास की है। 11वीं की परीक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत 63.32 रहा है। इनमें से 73.33 फीसदी लड़कियां और 54.25 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यानी की यह साफ है कि लड़कियों ने बाजी मार ली है।
क्या रहा 12वीं का रिजल्ट?
कक्षा 12वीं के परिणाम की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 4,42,895 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 2,97,458 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों का सफलता प्रतिशत 67.16 रहा है। इनमें से 75.28 फीसदी लड़कियों और 59.21 फीसदी लड़के शामिल हैं। कक्षा बारहवीं में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 7 मई से लेकर 24 मई, 2022 तक किया गया था। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मार्च, 2022 से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।
इन वेबसाइट पर देखें परिणाम
- tsbie.cgg.gov.in
- results.cgg.gov.in
- manabadi.com
- results.eenadu.net
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 11वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।