फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS Inter Result 2022: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का परिणाम, यहां पढ़ें क्या रहा रिजल्ट

Tue, 28 Jun 2022 01:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 7 मई से लेकर 24 मई, 2022 तक किया गया था। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मार्च, 2022 से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग (TSBIE) ने राज्य में इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। ये परिणाम कक्षा 11वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी किए गए हैं। परिणाम को 28 जून, 2022 को सुबह 11 बजे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। अब परिणाम को चेक करने का ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट हो चुका है। जिन छात्रों इस साल इंटर परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर  जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं परिणाम का विवरण...

विज्ञापन

क्या रहा 11वीं का सफलता प्रतिशत?
तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 11वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 4,64,892 छात्रों ने भाग लिया था। इन छात्रों में से 2,94,378 ने परीक्षा पास की है। 11वीं की परीक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत 63.32 रहा है। इनमें से 73.33 फीसदी लड़कियां और 54.25 फीसदी लड़के पास हुए हैं। यानी की यह साफ है कि लड़कियों ने बाजी मार ली है। 

क्या रहा 12वीं का रिजल्ट?
कक्षा 12वीं के परिणाम की बात करें तो इस परीक्षा में कुल  4,42,895 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 2,97,458 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। छात्रों का सफलता प्रतिशत 67.16 रहा है। इनमें से 75.28 फीसदी लड़कियों और 59.21 फीसदी लड़के शामिल हैं। कक्षा बारहवीं में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 7 मई से लेकर 24 मई, 2022 तक किया गया था। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 23 मार्च, 2022 से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। 

इन वेबसाइट पर देखें परिणाम
  • tsbie.cgg.gov.in
  • results.cgg.gov.in
  • manabadi.com
  • results.eenadu.net
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 11वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें