फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave: त्रिपुरा में बढ़ा गर्मी का सितम, मुख्यमंत्री ने की स्कूल बंद करने की घोषणा

Mon, 17 Apr 2023 06:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tripura Shuts Govt Schools amid Heatwave: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक गर्मी से रोजमर्रा का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में तपिश झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा - फोटो : ट्विटर / माणिक साहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tripura Shuts Govt Schools amid Heatwave: पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक गर्मी से रोजमर्रा का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में तपिश झेलनी पड़ रही है। ऐसे में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन

सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर भी लागू होगा आदेश

सीएम साहा ने कहा कि मौजूदा गर्मी की स्थिति के कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल 18 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगे। चिलचिलाती गर्मी छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, सभी राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। उन्होंने राज्य के निजी स्कूलों से भी मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा करने की अपील की।

 

विज्ञापन

4200 से ज्यादा स्कूलों में सात लाख से अधिक छात्र 

त्रिपुरा में 7.02 लाख छात्रों के साथ 4,226 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं। हालांकि, राज्य में कॉलेज और विश्वविद्यालय हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। त्रिपुरा में पिछले तीन दिनों से पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें