AP Intermediate Result: मई 2023 में जारी होगा रिजल्ट
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पहले और दूसरे वर्ष के लिए एपी इंटर मीडिएट रिजल्ट की घोषणा मई 2023 में होने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, एपी बोर्ड वर्तमान में एपी इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहा है। एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी।