फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura NEET PG 2023 Merit List : त्रिपुरा नीट पीजी काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 05 Jul 2023 10:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Tripura NEET PG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), त्रिपुरा ने त्रिपुरा नीट पीजी 2023 की मेरिट सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tripura NEET PG Counselling 2023 Merit List: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), त्रिपुरा ने त्रिपुरा नीट पीजी 2023 की मेरिट सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dme.tripura.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। त्रिपुरा नीट पीजी मेरिट सूची में योग्य उम्मीदवारों के बारे में सामान्य जानकारी शामिल है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, नीट पीजी 2023 रोल नंबर, स्कोर, रैंक, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस स्थिति है।

विज्ञापन

मेरिट सूची में उन 949 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने नीट पीजी के लिए अर्हता प्राप्त की है और अपना स्थायी राज्य त्रिपुरा बताया है। डीएमई त्रिपुरा का कहना है, "उपलब्ध पीजी (MD/MS) और डिप्लोमा सीटें केवल योग्य पंजीकृत उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार त्रिपुरा राज्य नीट पीजी 2023 काउंसलिंग के माध्यम से संबंधित पात्रता और सीट मैट्रिक्स के अनुसार वितरित की जाएंगी।

NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च को आयोजित की गई थी और परिणाम 14 मार्च को घोषित किया गया था। स्कोरकार्ड NBE द्वारा 26 मार्च को जारी किया गया था।
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- dme.tripura.gov.in पर जाएं।

  • त्रिपुरा नीट पीजी 2023 मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।

  • त्रिपुरा नीट पीजी 2023 मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें