दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं
कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
पहले दिन किन विषयों की परीक्षा होगी?
20 अप्रैल 2026 को कक्षा 10 की परीक्षा के पहले दिन सुबह की शिफ्ट में तेलुगु, तमिल और उड़िया भाषाओं की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर की शिफ्ट में मनोविज्ञान, मराठी और कन्नड़ भाषाओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इसी तरह कक्षा 12 की परीक्षा के पहले दिन सुबह की शिफ्ट में तेलुगु, उर्दू और हिंदी विषयों की परीक्षा होगी। दोपहर की शिफ्ट में अरबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की डेटशीट नीचे देख सकते हैं।