फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2022: एसएससी सीजीएल के आवेदन में सुधार का आखिरी मौका आज

Thu, 20 Oct 2022 11:09 AM IST
सौरभ पांडे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2022 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए छात्रों को दो दिन का मौका दिया था, जिसका आज आखिरी दिन है।  
विज्ञापन
SSC CGL 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज आवेदन पत्र में सुधार करने का आखिरी मौका है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही रहेगी। इसके अलावा एसएससी सीजीएल 2022 के आवेदन में सुधार का दूसरा कोई भी विकल्प नहीं होगा। 

विज्ञापन

इन डिटेल्स को कर सकते हैं संशोधित

उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कुछ ही डिटेल्स बदल सकेंगे।  जिनमें अपना नाम, पिता नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, हाईस्कूल के रोल नंबर में ही संशोधन किया जा सकता है। 

 

एसएससी सीजीएल 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

  • एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के आवेदन में सुधार करने की तिथियां - 19 से 20 अक्तूबर 2022
  • एसएससी सीजीएल 2022 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर 2022 में जारी किए जा सकते हैं. 
  • एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा दिसंबर के महीने में होने की संभावना है। हांलाकि ये टेंटेटिव हैं। 

एसएससी सीजीएल के आवेदन फॉर्म में ऐसे करें सुधार


एसएससी सीजीएल 2022 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाना होगा।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अब लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र में सुधार करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • एसएससी सीजीएल 2022 आवेदन पत्र में सभी आवश्यक सुधार करें।
  • सभी विवरणों की जांच करें और संशोधित फॉर्म जमा करें।
  • उम्मीदवार अब अपने संशोधित किए गए फॉर्म को एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका एक प्रिंट आउट लेकर रख लें। 
विज्ञापन

आवेदन पत्र में दो बार कर सकते हैं सुधार

आपको बता दें कि एसएससी सीजीएल 2022 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को पहली बार दो सौ रूपये का भुगतान करना होगा।  इसके बाद अगर आप दूसरी बार सुधार करते हैं तो आपको 500 रुपये की फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार सिर्फ दो बार ही एसएससी सीजीएल 2022 के आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें