फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN 12th Result 2024 Out: तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.56% रहा पास प्रतिशत

Mon, 06 May 2024 10:31 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN 12th Result 2024 Out: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने आज तमिलनाडु 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
TN 12th Result 2024 Out - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

TN 12th Result 2024 Out: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने आज तमिलनाडु 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करने होंगे। 

विज्ञापन


इस बार परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 94.56 % है। इस साल, तमिलनाडु कक्षा 12 की परीक्षा 1 से 22 मार्च तक आयोजित की गई थी। लगभग 8 लाख छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे थे। 

TN 12th Result 2024 Out: विषय के अनुसार उत्तीर्ण प्रतिशत 
  • भौतिक विज्ञान- 98.43%
  • रसायन विज्ञान- 99.14%
  • जीवविज्ञान- 99.35%
  • गणित- 98.57%
  • वनस्पति विज्ञान- 98.86% 


TN 12th Result 2024 Out: स्कोरकार्ड पर जांचने के लिए विवरण 

टीएन 12वीं परिणाम 2024 मार्कशीट पर छात्र का नाम, बोर्ड का नाम, पंजीकरण संख्या, विषय-वार आंतरिक सिद्धांत और व्यावहारिक अंक, विषय-वार योग्यता स्थिति (पास/ अनुत्तीर्ण), टीएन 12वीं परिणाम 2024 स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण), और कुल अंक जैसै विवरण छात्र चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

TN 12th Result 2024 Out: कैसे जांचें परिणाम ?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी tnresults.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध HSE(+2) Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए 'अंक प्राप्त करें' पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम देखने के बाद छात्र भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें