फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TJEE 2023 Final Answer Key Out: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 01 Jun 2023 08:18 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TJEE 2023: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE 2023) ने सभी चार पेपरों के लिए त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TJEE 2023 Final Answer Key Out : त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE 2023) ने सभी चार पेपरों गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी के लिए त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। त्रिपुरा जेईई परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर अंतिम उत्तर कुंजी का पीडीएफ प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

त्रिपुरा बोर्ड ने 25 अप्रैल 2023 को राज्य स्तरीय जेईई परीक्षा आयोजित की थी। TJEE की अंतरिम उत्तर कुंजी 2023 को बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल को सार्वजनिक किया गया था। उम्मीदवारों के पास अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए 25 मई तक का समय था।  बोर्ड जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर टीजेईई 2023 परिणाम की घोषणा करेगा।

 

त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परिणाम प्रकाशित होने से पहले अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर विभिन्न विषयों के लिए TJEE-2023 OMR उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। टीजेईई उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार त्रिपुरा जेईई परीक्षा में उनके संभावित स्कोर की गिनती कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की गई आपत्तियों के आधार पर, बोर्ड ने TJEE की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • त्रिपुरा बोर्ड जेईई की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “अंतिम उत्तर कुंजी 2023” पर क्लिक करें।

  • टीजेईई फाइनल आंसर की 2023 पीडीएफ दिखाई देगी।

  • विषयवार उत्तर कुंजी देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए टीजेईई कुंजी डाउनलोड करें।

विज्ञापन

त्रिपुरा जेईई परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, कृषि और पैरामेडिकल विषयों में प्रवेश के लिए आवश्यक है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें