फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: आज जारी होगा नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट

Fri, 19 Mar 2021 01:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

TISSNET 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) 19 मार्च यानी आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट जारी करेगा। TISSNET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 20 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले यह रिजल्ट 16 मार्च को जारी होने वाला था। लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जारी किया फरवरी सत्र के पेपर-2 का परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन


TISSNET 2021 परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। TISSNET परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देते हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नागालैंड और चेन्नई परिसरों में  कराया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021  रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री : देश के 10.8 लाख सरकारी विद्यालयों में से 42,000 में है पेयजल आपूर्ति की कमी

अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद ही डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें