TISSNET 2021: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) 19 मार्च को नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले यह रिजल्ट आज यानी कि 16 मार्च को जारी होने वाला था। लेकिन अब यह रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा।TISSNET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 20 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी परीक्षा: राज्यसभा में उठी परीक्षार्थियों को एक और मौका देने की मांग
TISSNET 2021 परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। TISSNET परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देते हैं।
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा: 25 जुलाई को होगा एग्जाम, 18 मई से पंजीकरण
ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद ही डाउनलोड कर सकेंगे। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नागालैंड और चेन्नई परिसरों में कराया जाता है।