जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री को यह सुझाव बहुत पसंद आया। उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसके बाबत काम करने का निर्देश दिया। आजाद के परिवार से रेलमंत्री की मुलाकात के दो महीने के अंदर रेलवे ने 05 अगस्त 2016 को अपने सभी रेलवे डिवीजनों को यह निर्देश दे दिया कि आगामी 15 अगस्त तक रेल इंजनों पर तिरंगा बनाया जाए। शुरुआत में इस योजना के तहत दस हजार ट्रेनों पर तिरंगा बनाए जाने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे सभी रेल इंजनों के लिए लागू कर दिया गया। सरकार के इस निर्देश के बाद चरणबद्ध तरीके से रेल इंजनों पर तिरंगा बनाया जाने लगा।
नियमों का होता है पालन
एक रेलवे अधिकारी के अनुसार रेल इंजनों पर तिरंगे को अंकित करते समय इंडियन नेशनल 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' के नियमों का पूरा पालन किया जाता है। सामान्यत: रेल इंजनों पर 450 mm X 300 mm के आकार का तिरंगा छपा होता है। इसमें तिरंगे के रंगों के उचित समायोजन पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Independence day 2019: क्या आप जानते हैं राष्ट्रगान 'जन गण मन' से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें