फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोचिंग ही पास कर सकते हैं रेलवे की परीक्षा, बस अपनाएं ये फॉर्मूला

Thu, 25 Oct 2018 03:56 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rrb
रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा को पास करना चाहते हैं तो यहां हैं आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी। रेलवे के लिए हर साल करोड़ों लोग आवेदन करते हैं। पर किस्मत किसी किसी की ही साथ देती है। अगर आप ये पांच फॉर्मूले अपना लेगें तो परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण व पहला स्टेप है लिखित परीक्षा। इसे क्रैक करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। पर आपको बता दें कि ये आसान नहीं है तो नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपनाकर और सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ फॉर्मुले...
विज्ञापन

2 of 6
फॉर्मूला 1-
  • रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले पता लगाएं कि एग्जाम में कैसे सावल पूछे जाते हैं। इसके लिए पुराने परीक्षा के प्रश्न पेपर देखें। इससे आपको भरपूर मात्रा में जानकारी मिलेगी और आपको परीक्षा का नेचर भी अच्छे से समझ आएगा। अगर एक बार आपने पैटर्न को अच्छे से समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
फॉर्मूला 2-
  • पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए जरूरी है नोट्स तैयार करना। नोट्स भी टॉपिक्स के आधार पर बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप बिल्कुल ही उसे छोड़ दें। समय समय पर रिवीजन करते रहें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर समय देंगे तो सभी कवर हो जाएंगे और तैयारी भी अच्छे से पूरी हो जाएगी।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
फॉर्मूला 3-
  • तैयारी करने से पहले विषयों से संबंधित किताबों का चयन करें। आप तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने सीनियर्स या आस-पास मार्केट से किताबों की व्यवस्था कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं। इससे अंतिम समय में ज्यादा समय टॉपिक्स को सर्च करने में नहीं जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
फॉर्मूला 4-
  • परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आपका टाइम मैनेजमेंट। किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो बीच में ब्रेक भी लें। बीच-बीच में उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर हल करके ही उठें। दूसरे पेपर को तुरंत हल न करें। थोड़ा रेस्ट के बाद काम शुरू करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फॉर्मूला 5-
  • किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित विषयों से जुड़ा कंटेट होना जरूरी है। अगर आपके पास विषय सामग्री नहीं है तो इसका प्रभाव न केवल आपके अंकों पर पड़ेगा बल्कि आप अच्छे से तैयारी भी नहीं कर पाएंगे। साथ ही आप न ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएंगे। अच्छी तैसारी के लिए आपके पास पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें