फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा आज से, शामिल होंगे 13663 अभ्यर्थी

Mon, 18 Jun 2018 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद  
विज्ञापन
PCS Examination 2018
विज्ञापन
पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा सोमवार, 18 जून से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए इलाहाबाद में 17 और लखनऊ में 11 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहले सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र और दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा है। मुख्य परीक्षा छह जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 2,46,654 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 14032 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। 

हालांकि बाद में आवेदन अपूर्ण होने के कारण इनमें से 369 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से पहले बाहर कर दिए गए। अब मुख्य परीक्षा में कुल 13663 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। बाकी परीक्षाएं पहले सत्र में सुबह 9: 30 से दोपहर 12:30 बजे और द्वितीय सत्र में अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें