दिल्ली के पत्राचार विद्यालयों में पढने वाले बारहवीं के बच्चों की ऑनलाइन प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जून से शुरु होंगी। पत्राचार विद्यालय की ओर से इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा केसंबंध में सभी सूचनाएं विद्यालय केदाखिला फॉर्म में दिए गए पंजीकृत नंबर पर भी ही भेजी जाएंगी। ऐसे में विद्यालय ने विद्यार्थियों को इस नंबर को चालू रखने की सलाह दी है।
सीबीएसई ने हाल ही में स्कूलों में बच्चों प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट(आंतरिक मूल्यांकन) ऑनलाइन मोड में आयोजित करने को कहा है। सीबीएसई के निर्देशों के बाद स्कूलों ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। स्कूलों कों प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के अंक 28 जून तक बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करने हैं।
दरअसल कोरोना महामारी के कारण देशभर में सीबीएसई के कई स्कूल विभिन्न विषयों में स्कूल आधारित मूल्यांकन पूरा नहीं कर पाए हैं। तो कहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। ऐसे में पत्राचार विद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा पूर्व सूचना जारी की है।