वैश्विक कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च से ही स्कूल और कॉलेजों के बंद रहने के बाद 1 फरवरी से तेलंगाना में नौवीं कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के स्कूलों एवं कॉलेजों को फिर से खोला गया व कक्षाओं का संचालन हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दस महीने बंद रहने के बाद जब सोमवार को नौवीं कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के स्कूल खुले तो विद्यार्थियों की उपस्थिति 45-47 फीसदी रही। अधिकारियों ने कहा कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की तुलना में दसवीं और बारहवीं के छात्रों की उपस्थिति बेहतर रही।