CA Final Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होकर सीए फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
सीए( CA) मेरिट सूची में सभी योग्य उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और रैंक लिखी रहती है। आधिकारिक वेबसाइट पर व्यक्तिगत परिणामों के साथ ही 50वीं रैंक तक अखिल भारतीय मेरिट सूची भी उपलब्ध है। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना ICAI CA फाइनल रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट icai.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।