फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: एक जुलाई से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के निर्देश, 50 फीसदी स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य

Tue, 29 Jun 2021 11:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

1 जुलाई से ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे तेलंगाना राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : IStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार ने 1 जुलाई से विभिन्न डिजिटल/टीवी/टी-सैट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन मोड में स्कूल, जूनियर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, तकनीकी कॉलेज और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 50 फीसदी शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य की है। 

विज्ञापन

तेलंगाना सरकार ने राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य अंतरराष्ट्रीय बोर्डों से मान्यता प्राप्त सभी निजी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान किसी भी प्रकार की फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मासिक आधार पर केवल ट्यूशन शुल्क लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एक दिन में कोरोना के 900 से ज्यादा मामले

इस बीच, तेलंगाना में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 1,000 से कम मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कुल 993 मामले सामने आने पर राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.21 लाख से अधिक हो गई है, जबकि नौ लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 3,644 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें