फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: यूजी- पीजी कोर्स के लिए विभिन्न पात्रता परीक्षाओं की तारीख जारी, 3 अगस्त से एंट्रेंस एग्जाम शुरू

Thu, 17 Jun 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 3 अगस्त को टीएस ईसीईटी परीक्षा होगी जबकि टीएस ईएमसीईटी परीक्षा 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आयोजित होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने राज्य में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3 अगस्त से आयोजित होने वाला है। 3 अगस्त को टीएस ईसीईटी (TS ECET)  की परीक्षा होगी। वहीं, टीएस ईएमसीईटी ( TS EAMCET ) परीक्षा 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। टीएस पीजीईसीईटी  (TS PGECET) की परीक्षा  11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-रीट 2021 : 26 सितंबर को होगी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा


टीएससीएचई विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करता है। जिसमें तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना फिजिकल एजुकेशन कॉमन एट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रैजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट एजुकेशन कॉमन एट्रेंस टेस्ट एवं तेलंगाना स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-निजी स्कूलों में दाखिला : किसी भी हालत में नहीं बदला जाएगा ड्रॉ में मिला विद्यालय


टीएस सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। सभी सामान्य प्रवेश परीक्षाएं परिषद की ओर से तेलंगाना में विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाती हैं। परिषद ने पहले सभी सीईटी के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। परीक्षण जुलाई और अगस्त के बीच आयोजित होने वाले थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण इन परीक्षाओं की तारीखों को फिर से निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें