फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे इस राज्य के 10वीं के सभी छात्र

Tue, 09 Jun 2020 10:17 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि 10वीं के छात्रों को परीक्षा लिए बिना ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। प्रोन्नत करने का यह फैसला इस लिये लिया गया क्योंकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने दसवी 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर  छात्रों को ग्रेड देकर अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


इस साल 10वीं की परीक्षा का आयोजन 19 मार्च से हुआ था, जिसमें दसवीं के कुल 5,34,903 छात्रों ने भाग लिया था। लॉकडाउन के पहले कुल तीन परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया। लॉकडाउन लगने की वजह से बाकी बची परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था।

इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित न करें क्योंकि पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़ गई थी। वहीं तेलंगाना सरकार जल्द ही ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के बारे में भी फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढेंं : खुशखबर: इस राज्य में फ्री में होगा कॉलेजों में दाखिला, 10वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें