फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tech Mahindra: इस राज्य में टेक महिंद्रा करेगा 3000 लोगों की भर्ती, पांच साल का है लक्ष्य

Wed, 19 Oct 2022 09:40 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सी पी गुरनानी ने कहा कि यह समझौता कंपनी को उद्यमों की बदलती इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम करेगा।
विज्ञापन
Tech Mahindra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी क्षेत्र में अपना करियर बनाने और नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है। आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टेक महिंद्रा ने अगले पांच वर्षों में गुजरात में 3,000 लोगों को नियुक्त करने की बात कही है। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की है। बता दें कि टेक महिंद्रा देश की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी है।

विज्ञापन

एमओयू पर हस्ताक्षर
टेक महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी आईटी / आईटीईएस (IT enabled services) नीति के तहत गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। गुजरात में कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका है।

कंपनी की ओर से आया बयान
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सी पी गुरनानी ने कहा कि यह समझौता कंपनी को उद्यमों की बदलती इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम करेगा। सी पी गुरनानी ने व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए राज्य की सराहना भी की।
विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने अब तक आईटी / आईटीईएस नीति के तहत घरेलू और वैश्विक कंपनियों के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे राज्य में लगभग 26,750 कुशल आईटी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें