फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims: यूपीएससी में तुक्का लगाने का तरीका बता रहा था शख्स, चर्चित आईएएस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 21 Aug 2022 12:19 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक छात्रों को परीक्षा में उत्तर देते समय तुक्का लगाने की वैज्ञानिक तकनीक बता रहे हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की परीक्षा में देश का कौन शख्स शामिल नहीं होना चाहता। हर किसी कि तमन्ना होती है कि वह भी अधिकारी बन कर समाज की सेवा करे। इसके लिए देश के युवा दिन-रात कहीं न कहीं तैयारी कर रहे होते हैं। हालांकि, यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के लिए सही दिशा और सही कंटेंट के साथ तैयारी करना कहीं आवश्यक होता है। इंटरनेट के दौर में छात्रों को कंटेंट तो आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इस दौर में कई शिक्षकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चित आइएएस अधिकारी अवनीश शरण भी इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन

तुक्का लगाने का वैज्ञानिक तरीका
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिक्षक छात्रों को परीक्षा में उत्तर देते समय तुक्का लगाने की वैज्ञानिक तकनीक बता रहे हैं। बड़ी बात यह है कि शिक्षक जिस परीक्षा में तुक्के का ज्ञान दे रहे थे, वह यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा के बारे में है। वीडियो के वायरल होने के बाद से कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या बताया शख्स ने?
वायरल वीडियो में शिक्षक ने बताया कि परीक्षा में तुक्का कहां लगाए और कहां नहीं। उसने बताया कि परीक्षा में नकारात्मक अंकण (Minus Marking) 1/4 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा पॉजिटिव होंगे। वहीं, नकारात्मक अंकण 1/3 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स कभी पॉजिटिव होंगे तो कभी निगेटिव होंगे और अगर नकारात्मक अंकण 1/2 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा निगेटिव होंगे। 

आईएएस अवनीश शरण ने दिया रिएक्शन
वीडियो में समझाए गए तुक्के लगाने की वैज्ञानिक विधि को देखकर चर्चित आइएएस अधिकारी अवनीश शरण भी इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रह सके। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि Are You Serious!! (क्या आप गंभीर हैं?)।
विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो पर अब तमाम ट्विटर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तुक्के से जिंदगी नहीं चलती। वहीं, कई यूजर्स शिक्षक का समर्थन भी कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि शिक्षत Probability के बारे में  बता रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें