फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2021: हैप्पी टीचर्स डे पर छात्रों के लिए कुछ आसान भाषण आइडिया

Sun, 05 Sep 2021 12:55 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Teacher's Day 2021 speech ideas: हम अपने शिक्षकों के सम्मान में उनके लिए इस दिन को खास तौर पर यादगार बना सकते हैं। कई बार, हम आर्थिक समस्याओं के कारण अपने सामर्थ्य अनुसार तोहफे नहीं दे पाते हैं, लेकिन हम कम से कम शाब्दिक तौर पर तो अपने गुरुजनों और शिक्षकों को प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
teacher day 2021 speech ideas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के साये में इस बार लगातार दूसरे वर्ष हम पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (teachers day) मनाने जा रहे हैं। कोरोना काल में स्कूली पढ़ाई के बदले स्वरूप के साथ ही शिक्षक दिवस समारोह का स्वरूप भी बदला होगा। लेकिन इन सबके बावजूद, हम अपने शिक्षकों के सम्मान में उनके लिए इस दिन को खास तौर पर यादगार बना सकते हैं। कई बार, हम आर्थिक समस्याओं के कारण अपने सामर्थ्य अनुसार तोहफे नहीं दे पाते हैं, लेकिन हम कम से कम शाब्दिक तौर पर तो अपने गुरुजनों और शिक्षकों को प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। क्योंकि शिक्षक और गुरु किसी तोहफे का नहीं बल्कि सम्मान का भूखा होता है। तो आइए जानते हैं कुछ खास आइडिया के बारे में जिन्हें लेकर आप तैयार कर सकते हैं एक शानदार भाषण, एक सम्मान और कृतज्ञता पत्र -  

विज्ञापन


इन विषयों पर तैयार कर सकते हैं अपना भाषण 

  1. राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। 
  2. अपने मोहल्ले में रहने वाले मास्टरजी की शिक्षाप्रद बातें और सीख।
  3. कोराना काल में कैसे आपके शिक्षकों ने आपकी पढ़ाई में मदद की।
  4. अपने किसी प्रिय शिक्षक के बारे में, उनके तौर-तरीकों को भी बता सकते हैं।
  5. किसी शिक्षक ने आपको डांटा हो और उसके बाद आपमें बदलाव आए हों, उन्हें बताएं।
  6. एक छात्र के जीवन में शिक्षक की क्या अहमियत है, इसे समझा सकते हैं।
  7. अपने और शिक्षक के साथ का कोई रोचक संस्मरण साझा कर सकते हैं।
  8. शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाली महान शख्सियतों के बारे में बता सकते हैं।
  9. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की खास बातें दूसरों के साथ साझा करें।
  10. भारत के अलावा और किन देशों में मनाया जाता है शिक्षक दिवस।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विज्ञापन

ध्यान दें, अपने शिक्षकों को पत्र भेजते वक्त या शिक्षक दिवस पर स्कूल और कॉलेज में भाषण देते वक्त अपने शिक्षकों को सादर नमन करना और उनका अभिवादन करते हुए आशीर्वाद लेना न भूलें। अपने पत्र और भाषण में सबसे पहले यही काम करना चाहिए। आप अपने पत्र और वक्तव्य को अधिक असरदार और प्रभावी बनाने के लिए कुछ महान शख्सियतों के कोट्स, प्रभावी पंक्तियों, अमृत वचनों और रोचक कविताओं को भी शामिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें