TANCET 2023 इंजीनियरिंग, आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में होंगे दाखिले
TANCET 2023 शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए MBA और MCA डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के राज्य स्तरीय दाखिला परीक्षा है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय, अन्नामलाई विश्वविद्यालय, सरकार के घटक और सरकारी सहायता प्राप्त स्व-वित्तपोषित विश्वविद्यालय के घटक एवं इंजीनियरिंग, आर्ट्स और साइंस कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाएगा।
TANCET 2023 शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंड
MBA के लिए प्रवेश पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि वाली स्नातक की डिग्री में उत्तीर्ण और योग्यता डिग्री परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। हालांकि, बीसी, बीसीएम, एमबीसी, एससी, एससीए और एसटी के मामले में उम्मीदवारों के 45 फीसदी प्राप्तांक होना जरूरी है।
MCA के लिए प्रवेश पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BCA या B.Sc सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान में न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि की स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। या फिर किसी मान्यता प्राप्त स्नातक की न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि में उत्तीर्ण विषयों के अलावा अन्य विषयों गणित के साथ 10+2 के स्तर पर या स्नातक स्तर पर और योग्यता डिग्री परीक्षाओं में कम से कम 50 फीसदी अंक पा हों। हालांकि, बीसी, बीसीएम, एमबीसी, एससी, एससीए और एसटी उम्मीदवारों के मामले में 45 फीसदी अंक प्राप्त किए हों।