फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TANCET 2022 Result Date: इस तारीख को जारी होंगे तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Tue, 17 May 2022 01:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TANCET 2022 Result Date: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022  का आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मई, 2022 को किया गया था।
विज्ञापन
TANCET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TANCET 2022 Result Date: अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई की ओर से तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) परीक्षा के परिणाम को जारी करने की तारीख सामने आ गई है। परिणाम को जारी करने की तारीख विश्वविद्यालय ने जारी की है। जो भी उम्मीदवार तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 में शामिल हुए थे, वें आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


TANCET 2022 Result Date: कब जारी होंगे परिणाम?
तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के परिणाम को 10 जून, 2022 या इससे पहले ही जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस साल इस परीक्षा का आयोजन अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई की ओर से किया गया गया है। परिणाम के जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। 

TANCET 2022 Result Date: कब हुई थी परीक्षा?
तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022  का आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ली गई थी। अब तक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन


TANCET 2022 Result Date: जानें TANCET परीक्षा के बारे में 
तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक वार्षिक रूप से आयोजित होने वाली परीक्षा है। इसका आयोजन अन्ना विश्वविद्याय की ओर से किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 
एमटेक/एमई, एबीए, एमसीए, एमप्लान और एमआर्क के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें