फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सूबे में स्थगित हुई 9वीं, 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं, बिना एग्जाम पास होंगे विद्यार्थी

Thu, 25 Feb 2021 02:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

TN Board Exam 2021: तमिलनाडु में नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही पास होंगे। यहां इस साल नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी ने दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने और बिना परीक्षा के ही विद्यार्थियों को प्रमोट करने की घोषणा की है। सूबे की सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-IB ACIO Answer Key 2021: 5 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तरफ से सुझाव मिले थे कि इस साल एसएसएलसी और प्लस वन परीक्षाएं आयोजित कराने की स्थिति नहीं है। इसके बाद ही सरकार ने सूबे में नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने और छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने का निर्णय लिया है। नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। विद्यार्थियों को 80 फीसदी नंबर तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं में मिले नंबरों के मूल्यांकन के जरिए और 20 फीसदी नंबर उपस्थिति के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि सूबे में पिछले साल भी दसवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें