IB ACIO Answer Key 2021: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO ) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर IB ACIO 2021 उत्तर कुंजी जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अभ्यर्थी mha.gov.in के जरिए IB ACIO उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह टियर I परीक्षा इसी साल 18 फरवरी, 19 फरवरी व 20 फरवरी को आयोजित की गई थी। IB ACIO परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुआ था। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना विवरण दर्ज कर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसे लेकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी आईबी एसीआईओ 2021 टियर-1 परीक्षा के प्रश्नों के उत्तरों को लेकर आपत्ति 28 फरवरी तक दर्ज करवा सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 2 हजार रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें MHA IB ACIO आंसर की 2021
-सबसे पहले एमएचए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको IB ACIO परीक्षा की उत्तर कुंजी मिलेगी।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपकी IB ACIO उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
इस तरह आप अपनी IB ACIO परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसे प्रिंट ले सकते हैं। अभ्यर्थी MHA IB ACIO उत्तर कुंजी पर 28 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।