फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Board Date Sheet 2026: तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, अब 11वीं की पब्लिक परीक्षा नहीं होगी

Tue, 04 Nov 2025 02:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN SSLC, Plus Two Time Table 2026:  तमिलनाडु बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 26 मार्च और 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी। नई राज्य शिक्षा नीति 2025 के तहत अब 11वीं की सार्वजनिक परीक्षा रद्द कर दी गई है।
 
विज्ञापन
TN SSLC, Plus Two Time Table 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN SSLC, Plus Two Time Table 2026: तमिलनाडु शिक्षा निदेशालय (DGE) ने सोमवार, 4 नवंबर 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यमोझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा की पूरी जानकारी दी। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 26 मार्च और 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

विज्ञापन

अब नहीं होगी 11वीं की पब्लिक परीक्षा

तमिलनाडु सरकार ने नई राज्य शिक्षा नीति (State Education Policy) 2025 के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 11वीं की पब्लिक परीक्षा रद्द कर दी है। यानी अब छात्रों को केवल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ही देनी होंगी।

कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

12वीं बोर्ड परीक्षा 2 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को 10:00 से 10:10 बजे तक प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा और परीक्षा 10:15 बजे से शुरू होगी।
तारीख विषय
2 मार्च 2026 तमिल और अन्य भाषाएं
5 मार्च 2026 अंग्रेजी
9 मार्च 2026 रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, भूगोल
13 मार्च 2026 भौतिकी, अर्थशास्त्र, रोजगार कौशल
17 मार्च 2026 गणित, प्राणी विज्ञान, वाणिज्य, सूक्ष्म जीव विज्ञान, पोषण एवं आहार विज्ञान, वस्त्र एवं परिधान डिजाइन, खाद्य सेवा प्रबंधन, कृषि विज्ञान, नर्सिंग (सामान्य)
23 मार्च 2026 जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, व्यवसाय गणित एवं सांख्यिकी, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, बेसिक सिविल इंजीनियरिंग, बेसिक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, बेसिक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, ऑफिस मैनेजमेंट एवं सचिवीय कार्य
26 मार्च 2026 कम्युनिकेटिव इंग्लिश, नैतिकता और भारतीय संस्कृति, कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर एप्लिकेशन, बायो-केमिस्ट्री, एडवांस्ड लैंग्वेज (तमिल), होम साइंस, पॉलिटिकल साइंस, सांख्यिकी, नर्सिंग (व्यावसायिक), बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
 

कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

10वीं बोर्ड परीक्षा 11 मार्च 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक होगी। परीक्षा का समय भी सुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक रहेगा। छात्रों को 10 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने और 5 मिनट अपनी जानकारी जांचने के लिए मिलेंगे। परीक्षा 10:15 बजे शुरू होगी।
 
तारीख दिन भाग विषय
11 मार्च 2026 बुधवार भाग – I तमिल और अन्य भाषा
16 मार्च 2026 सोमवार भाग – II अंग्रेजी
25 मार्च 2026 बुधवार भाग – III गणित
30 मार्च 2026 सोमवार भाग – III विज्ञान
2 अप्रैल 2026 गुरुवार भाग – III सामाजिक विज्ञान
6 अप्रैल 2026 सोमवार भाग – IV वैकल्पिक भाषा
 
विज्ञापन

टाइम टेबल डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

तमिलनाडु 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल देखने या डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें -
  • सबसे पहले तमिलनाडु बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “Time Table” टैब पर क्लिक करें।
  • TN 10th / 12th Public Exam Time Table लिंक चुनें।
  • स्क्रीन पर 2026 की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें