SWAYAM July 2021 Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
एनटीए ने SWAYAM के अंतर्गत आने वाले पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई, 2021 की सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन 21 और 22 फरवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर 94 शहरों में निर्धारित 110 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4 पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी तरह की जरूरी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
SWAYAM July 2021 Result: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फोर यंग एस्पायरिंग माइंड्स यानी SWAYAM परीक्षा हाईब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। हाईब्रिड का मतलब यह है कि परीक्षा पेन पेपर मोड और सीबीटी (Computer Based Test) दोनों ही रूप में ली गई थी। परीक्षा के लिए कुल 22,068 उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 19,198 ने परीक्षा में भाग लिया था।
SWAYAM July 2021 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जुलाई, 2021 सत्र की परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।